दोपहिया वाहन बीमा
क्लेम प्रोसेस नोट :
•ग्राहक को किसी संचार माध्यम (कॉल सेंटर टोल फ्री, WhatsApp, वेबसाइट, एसएमएस (SMS), Email, और फैक्स), के द्वारा दावे के बारे में सूचित करना होगा, और अपनी सुविधा के अनुसार वाहन को Bharti Axa नेटवर्क गैराज में (कैशलेस के लिए), या किसी निकटवर्ती गैराज में छोड़ सकते हैं।
•वाहन के निरीक्षण के लिए Bharti Axa के प्रतिनिधि द्वारा सर्वेक्षक की नियुक्ति की जाएगी।
•निरीक्षण के समय ग्राहक को सर्वेक्षक के समक्ष अनिवार्य दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे।-
a)मूल दावा फार्म – समुचित भरा हुआ, और हस्ताक्षरित
b)बीमित वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र
c)हानि के समय चालक का वाहन चालन लाइसेंस
d)एनईएफटी (NEFT) के लिए पॉलिसी धारक के मुद्रित नाम सहित निरस्त चैक/अपडेट की गई पासबुक
e)तृतीय पक्ष की चोट या मृत्यु/संपत्ति को नुकसान/पूर्ण या आंशिक चोरी की स्थिति में एफआईआर (FIR)
f)केवाईसी (KYC) दस्तावेज़ (हानि की धनराशि 1 लाख से अधिक होने की स्थिति में)
•सर्वेक्षक, वाहन का सर्वेक्षण करेगा, और दस्तावेज़ों का सत्यापन/दावे का मूल्यांकन लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग द्वारा किया जाएगा (स्मार्ट ई-सर्वे)
•बीमित/गैराज द्वारा मूल मरम्मत इनवाइस, संतुष्टि वाउचर (कैशलेस के लिए), मूल भुगतान रसीद (प्रतिपूर्ति के लिए) प्रस्तुत किए जाएंगे, और मरम्मत किए गए वाहन का, सर्वेक्षक द्वारा पुनः निरीक्षण कराने की व्यवस्था की जाएगी।
•Bharti Axa, दावा संसाधित करेगी, और देयता पुष्टि/डिलीवरी आदेश गैराज को (कैशलेस के लिए) जारी किया जाएगा [बीमित भाग= बिल की धनराशि (-) बीमा देयता धनराशि]
•अंतिम लंबित दस्तावेज़ों को बीमित/गैराज द्वारा दाखिल करने के पश्चात 5 कार्यदिवसों के अंदर, भुगतान अवमुक्त किया जाएगा।
निरस्तीकरण की प्रक्रियाः
• अपनी पॉलिसी निरस्त कराने के लिए ग्राहक को Bharti Axa General Insurance की ग्राहक सेवा को कॉल/मेल करनी होगी।
• अपनी पॉलिसी निरस्त कराने के लिए ग्राहक को निम्न विवरण प्रस्तुत करना होगा-
a) पॉलिसी नंबर
b) मेल के द्वारा निरस्तीकरण अनुरोध
c) बीमित के नाम से एनईएफटी (NEFT) विवरण
d) वैकल्पिक पॉलिसी
• यह पॉलिसी केवल तभी निरस्त की जा सकेगी यदि पॉलिसीधारक/बीमित ने बीमा के अंतर्गत कोई दावा नहीं किया हो।
• प्रीमियम का रिफंड यथानुपाती आधार पर किया जाएगा।

